Pages

Tuesday, May 14, 2013

Sarkari Peon bharti in Rajasthan 2013 2014

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने नगर निगमों, जिला परिषदों व नगर पालिकाओं में खाली पड़ी जगहों व नए सृजित पदों को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। करीब 40 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके तहत प्रदेश की 184 नगर निकायों में सफाई कर्मियों के 30 हजार पदों पर प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही 10 हजार अन्य विभिन्न पदों पर भी नियुक्ति दी जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
दो चरणों में होगी भर्ती
30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो सकेगी। पहले चरण में 20 हजार व दूसरे में 10 हजार पदों पर भर्ती किए जाने का कार्यक्रम तय किया जा चुका है। सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए प्राप्त हो चुके आवेदनों का 10 मई तक परीक्षण किया जाएगा। 27 जून तक साक्षात्कार व प्रेक्टिकल टेस्ट होंगे। 1 से 10 जुलाई के मध्य नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
परम्परागत सफाईकर्मियों को प्राथमिकता
बताया जा रहा है कि सफाईकर्मियों की भर्ती में परंपरागत रूप से सफाई करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही नए कर्मियों की नियुक्ति से नगरीय क्षेत्र में सफाई की स्थिति में सुधार हो सकेगा।
10 हजार अन्य पद भी
राज्य सरकार की ओर से सफाई कर्मियों के नवीन पदों के अतिरिक्त 10 हजार विभिन्न पद भी स्वीकृत किए गए हैं। इनमें अभियांत्रिकी, राजस्व, लेखा, स्वास्थ्य, नगर नियोजन, पुलिस, पर्यावरण, उद्यान, प्रवर्तन आदि सेवाओं के पद शामिल हैं। यह भर्ती भी दो चरणों में की जाएगी।

Peon bharti recruitment in rajasthan, Fourth class sarkari naukri in rajasthan

No comments:

Post a Comment