Pages

Tuesday, May 14, 2013

Indian Air-Force Group X bharti in 2013

भारतीय वायुसेना में ग्रुप ‘एक्स’ (तकनीकी) ट्रेड हेतु वायुसैनिकों की भर्ती के लिए भारतीय अविवाहित पुरूष नागरिकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं (नेपाल के नागरिक भी इस हेतु आवेदन कर सकते हैं) प्रत्याशी ने न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंको सहित गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ इण्टरमीडिएट / 10$2 / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो और अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त पाॅलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्राॅनिक्स/आॅटोमोबाइल/कम्प्यूटर विज्ञान/इंस्ट्रूमेंटेशन प्रौद्योगिकी/ सूचना प्रौद्योगिकी) से तीन वर्ष का डिप्लोमा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो तथा अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों, यदि डिप्लोमा में अंगे्रजी विषय नहीं हो तो इण्टरमीडिएट अथवा मैट्रिक परीक्षा में अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। जिनका जन्म 01 सितम्बर 1993 से 30 दिसम्बर 1996 (दोनों दिन मिलाकर) के बीच हुआ हो, वे इस हेतु आवेदन कर सकते हैं। उक्त भर्ती परीक्षा अगस्त 2013 में आयोजित होगी। इस हेतु आवेदन पत्र 23 मई 2013 तक केन्द्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड, नई दिल्ली पहुॅच जाने चाहिए। भर्ती हेतु पात्रता एवं फाॅर्म संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया 27 अप्रैल 2013 का ‘एम्पलाॅयमेंट न्यूज’/ रोजगार समाचार अथवा भारतीय वायुसेना की वेबसाईट www.indianairforce.nic.in को देखें।

No comments:

Post a Comment