Pages

Wednesday, June 19, 2013

Armay rally bharti mahendergarh Rewari, Bhiwani 2013

Indian Army Bharti recruitment mahendergarh Rewari, Bhiwani date : 7.9.2013 to 14.9.2013

Vanue : Nataji Subhash Chandra Bose Stadium Narnaul

नेताजी सुभाष स्टेडियम नारनौल में 7 से 14 सितंबर तक सेना की भर्ती होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में दक्षिण हरियाणा के तीन जिलों के युवक भाग लेंगे। लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में मंगलवार दोपहर भर्ती की तैयारियों को लेकर प्रशासन की बैठक हुई। उपायुक्त डीके बेहेरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सेना की ओर से भर्ती निदेशक पीसी पुष्टि भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान भर्ती निदेशक पीसी पुष्टि ने प्रोजेक्टर के माध्यम से सेना भर्ती के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जाने व्यवस्था के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं को पहले ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बैठाया जाएगा। इसके बाद वहां से 100-100 युवाओं का बैच बनाकर स्टेडियम में लाया जाएगा ताकि युवाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

No comments:

Post a Comment