Pages

Tuesday, May 28, 2013

Sarkari Clerk Recruitment in Rajasthan

LDC bharti Rajasthan 2014 LDC Clerk Recruitment 2014 Rajasthan

जयपुर। राज्य सरकार जल्द ही क्लर्को के 6500 पदों पर भर्तियां शुरू कर सकती है। इस भर्ती में शामिल पद उन सभी भर्तियों से अलग होंगे जिनकी घोषणा बजट में की गई थी। इस बारे में हाल ही में प्रशासनिक सुधार विभाग ने सभी विभागों से इन पदों की जानकारी जुटाई है।बताया जा रहा है कि भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से प्रतियोगी परीक्षा के जरिए कराई जाएगी। इन पदों के अलावा भी क्लर्को के करीब 15 हजार पद और रिक्त हैं। उन पर भी भर्ती करवाई जा सकती है। इसे लेकर पिछले दिनों हुई मीटिंग में भी शीर्ष स्तर पर चर्चा हुई थी। जहां यह माना गया कि सूचना का अधिकार, सुनवाई का अधिकार, लोक सेवा गारन्टी एक्ट सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के लिए सरकार को ज्यादा स्मार्ट क्लर्क चाहिए। ऎसे में इस बार क्लर्को की भर्ती में अंग्रेजी भाषा और कम्प्यूटर दक्षता संबंधी मापदंड बढ़ाए जा सकते हैं।
क्लर्को की भर्ती के लिए कवायद शुरू की गई है। बहुत बड़ी संख्या में क्लर्को के पद रिक्त हैं। यह इस बजट की घोषणाओं से अलग कवायद है। सभी तरह का परीक्षण करवाकर निर्णय लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment