Pages

Saturday, December 29, 2012

Vidhyut Nigam Jaipur me bharti


 Vidhyut Nigam Jaipur me bharti

Number of post:  5,259












जयपुर । कॉल सेंटर ठप होने के बाद शिकायतों को निपटाने में खड़ी हो रही परेशानियों को देखते हुए विद्युत वितरण निगम में विशेष कर्मचारियों की भर्ती हो सकती है। इसके अलावा बुजुर्ग हो चले लाइनमैनों को भी नई भर्ती के बाद कुछ आराम मिल सकेगा। अभी निगम में शिकायतों को समय पर सुधारने में ढिलाई बरती जा रही है। यदि ऎसे ही चलता रहा, तो दिवाली पर समस्या खड़ी हो जाएगी।
कॉल सेंटर के ठप होने के बाद विद्युत निगम के कर्मचारी ही सुधार कार्यो में जुटे हुए हैं। साधनों की कमी के चलते सुबह मिली शिकायतें देर शाम तक सुधारी जा रही हैं। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए निगम नई भर्ती पर विचार कर रहा है। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि नया कॉल सेंटर खोलने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बाजारों में लगेगी डयूटी
विद्युत निगम ने शहरभर में शटडाउन लेकर सुधार कार्य छेड़ रखा है। इस काम में रोजाना 100 से अधिक कर्मचारी जुटे रहते हैं। उधर, सहायक अभियंता स्तर पर शिकायतों की सुनवाई अधूरी पड़ी रहती है। अगले माह कर्मचारियों की कमी में और इजाफा हो जाएगा। दिवाली पर सजे बाजारों में विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की चरणबद्ध तरीके से ड्यूटी लगेगी। ऎसे उपभोक्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई में और देरी होगी।
लिखित परीक्षा 4 को
प्रदेश के तीनों विद्युत वितरण निगमों में तकनीकी सहायक के 5,259 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 4 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र निगमों की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर केंद्रों पर होगी। इन पदों के लिए 62,814 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिसके लिए कुल 186 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सवेरे 9:30 से 11:30 बजे तक होगी।

Bijali vibhag me bharti, Rajasthan vidhyut vitran nigam recruitment bharti,  Jaipur vidhyut vitran nigam bharti, Jodhpur vidhyut vitran nigam bharti, Rajasthan vidhyut vitran nigam bharti 2013, Rajasthan bijali board recruitment bharti, clark bharti in rajasthan vidhyut vitran nigam, rajasthan bijali vibhag me bharti

No comments:

Post a Comment